Skip to main content

JIO GLASS क्या है।

जय हिन्द
आज मैं आपके साथ डिजिटल दुनिया की नई तकनीक ज्ञान को आप सबके साथ शेयर करने वाला हूं। 



रिलायंस कंपनी ने 15 जुलाई को 43वीं एजीएम (वार्षिक आम बैठक) में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने ‘जियो ग्लास’ लांच कर दी है। जियो ग्लास (Jio Glass) एक मिक्स्ड रियलिटी स्मार्ट ग्लास है, जिसकी सहायता से हम लोग वीडियो कॉलिंग आसानी से कर सकते हैं। इस ग्लास में वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। खासतौर पर होलोग्राम कंटेंट के लिए जियो ग्लास को लांच किया गया है । यदि आप भी Jio Glass क्या है?, इसके विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ पर इसके विषय में जानकारी दी जा रही है |

JIO GLASS का क्या मतलब है ?


AGM के दौरान अपने नए प्रोडक्ट को लांच करता है। इस बार रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने ‘जियो ग्लास’ लांच की है। अब जियो ग्लास की सहायता से हम लोग वर्चुअल तौर पर 3डी रूप में बातचीत कर पायेंगें । लॉन्चिंग इवेंट के समय इसका डेमो भी दिखाया गया। जियो ग्लास (Jio Glass) से आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल आसानी से कर सकते हैं। 

जियो ग्लास कितने ऐप्स को करेगा सपोर्ट

जियो ग्लास (Jio Glass) अभी मात्र 25 ऐप्स को ही सपोर्ट करेगा | दुनिया में बातचीत को बेहतर बनाने के लिए जियो ग्लास वर्चुअल 3D का प्रयोग किया जायेगा | जियो ग्लास (Jio Glass) Jio Platforms की Tesseract सहायक कंपनी ने बनाया है, इस ग्लास को इस्तेमाल करने के लिए आपको ग्लास के साथ एक केबल मिलेगा जिसे कनेक्ट करने के लिये आपको अपने स्मार्ट फ़ोन का Internet On रखना है, उसके पश्चात ये कनेक्टेड हो जायेगा | जियो ग्लास में आपको होलोग्राफिक विडियो का सपोर्ट भी मिलता है | जिससे आप किसी से Video Calling पर बात करेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप आमने-सामने ही बैठ कर बात कर रहें है |


JIO GLASS की क्या कीमत है ? (JIO GLASS PRICE)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो ग्लास की कीमत के बारे में अभी कोई निर्धारित नहीं की है | यदि दूसरे स्मार्ट ग्लास की बारे में जाने तो, Snap Spectacles की कीमत 29,999 रुपये भारत में है | रिलायंस कंपनी ‘जियो ग्लास’ की कीमत इसके अपेक्षा कम रख सकती है | जियो ग्लास की कीमत लगभग $200 (INR 14000) तक अनुमान लगाई जाती है। भारत में यह डिवाइस व्यक्तिगत इस्तेमाल और व्यवसायों दोनों के लिए अगस्त महीने से उपलब्ध हो सकेगा |

जियो ग्लास से 3डी अवतार में होगी बात

Video Calling के दौरान आप जियो ग्लास (चश्मे) में ही उस व्यक्ति का 3डी रूप देख पाएंगे जिसे आपने वीडियो कॉल किया है। जियो ग्लास में खास बात यह है कि इसमें 3डी और 2डी दोनों तकनीकों का सपोर्ट दी है। जियो ग्लास मात्र 75 ग्राम है, जो कि इस ग्लास का एक खास फीचर सिद्ध हो सकता है।

यहाँ आपको Jio Glass के विषय में जानकारी दी गई | यदि इस जानकारी से सम्बंधित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न या विचार आ रहा है, या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर करेंगे








Comments

Popular posts from this blog

फेसबुक अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं। और अगर हैक हो गया है।तो पता कैसे करें।

1 .फिशिंग के उपयोग से फेसबुक हैक फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेक पेज बनाकर उस व्यक्ति के पास ईमेल के जरिये भेजा जाता है जिसका अकाउंट हैकर्स हैक करना चाहते हैं। जब वो व्यक्ति उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करता है तो उसके अकाउंट का यूजरनाम, पासवर्ड और बाकि सारी जानकारी हैकर्स के पास आ जाती है। कैसे बचें फेसबुक फिशिंग से य​दि आप फेसबुक फिशिंग से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टेप 1.  ध्यान रखें कि अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें।अगर करें तो लॉगआउट करना न भूलें स्टेप 2.  ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे। स्टेप 3.  कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो। स्टेप 4.  हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है। स्टेप 5.  अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। स्टेप 6.  फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज ...

वीपीएन जो बचाएगा आपके निजी जानकारी को हैकर से जाने कैसे?

जाने कैसे आप अपने मोबाइल डाटा को हैकर से बचा सकते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे। कि आप कैसे अपने PERSONAL DATA को Hackers और Snoopers से कैसे बचा सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में पूरी दुनिया की 60% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। और दिन पर दिन Android Smartphone के User's पूरी दुनिया में हर दिन होते जा रहे हैं। जहां हर कोई अपना बहुत सारा काम इंटरनेट के जरिए करता है। जैसे Online Transaction , Download और बहुत से Website पर Sing in  करने के लिए अपने Personal Details शेयर करते हैं। Online गतिविधियों के साथ इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आजकल लोग अपने दैनिक कार्यक्रम को  इंटरनेट पर अपडेट करना भी जरूरी समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि इंटरनेट पर अपने  Personal Details शेयर करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या कभी नहीं भूलना चाहिए ।कि इंटरनेट की Online दुनिया  पूरी तरह से बुरे लोगों से भरी हुई है। जो आपके personal Details को  Hack कर आपको Blackmail भी  कर सकता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी Personal Detai...

बैंक अकाउंट की हैकिंग कैसे होती है? इससे बचने के क्या क्या उपाय किया जा सकता है??

नमस्कार दोस्तों जय हिन्द, मैं आज  कुछ अहम बाते बताने वाला हूं । आज के इस डिजिटल युग में  इंटरनेट हर किसी की जरूरत  बन गई हैं। इसलिए हर किसी को इसके बारे में जानने की जरूरत है। क्युकी मेरा मानना है। पुराने जमाने में जिसके पास जितना ज्यादा धन होता था। वो उतना ही धनवान होता था।पर आज के युग में जिसके पास जितनी जानकारी हैं।वो उतना धनवान है। आजकल आपको अखबारों में अक्सर पढने को मिलती होगी।की हैकरो ने बैंक शाखाओं में मौजूद खाते से ₹ 47.2 निकाल लिए। जब हम ऐसी खबर सुनते हैं। तो मन ही मन झुंझलाने और उन चोरों को कोसने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाते । तो आइये जानते हैं ये सब होता कैसे है ताकि हम ये सब अपने साथ ना होने दें। कृपया कर अंत तक पढें और दूसरों को भी पढाएँ। आशा करता हूँ आपके ये ७-१० मिनट व्यर्थ नहीं जाएंगे। एक तरफ टेक्नोलॉजी इस युग मे वरदान साबित हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर गलत कार्यों में लगे हुये हैं। इसी तरह आज टेलीविजन, समाचार पत्रों में प्रायः हैकिंग से संबन्धित खबरें देखने को मिलती रहती है जिसमें लोगों के बैंक एकाउंट, एटीएम कार्ड हैक तथा अन्य...