Skip to main content

अब whatsapp से भी आप payments कर सकते हैं । जानिए कैसे बनाएं अकाउंट और कैसे करें ट्रांसफर

नमस्कार दोस्तों मैं संदीप आज आपके लिए डिजिटल दुनिया की टेक्निकल नॉलेज लेकर आया हूं। क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप भी अब पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देने वाली है


WhatsApp Payment एक बार फिर से चर्चा में आ गया है, जानिए कैसे करें अकाउंट रजिस्टर औऱ ट्रांसफर करें पैसे।

WhatsApp इन दिनों फिर चर्चा में है और उसका कारण है इसके

फीचर्स और इनमें सबसे अहम है WhatsApp Payment सर्विस। हालांकि, इस सर्विस के बीटा वर्जन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगी हुई है। इस याचिका को सुनवाई की मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी भारतीय रिजर्व बैंक, एनपीसीआई और वॉट्सएप से अगले तीन हफ्तों के भीतर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा था।

यह तीन हफ्ते पूरे हो रहे हैं और ऐसे में एक बार फिर WhatsApp Payment चर्चा में है और देखना है आगे क्या होता है। WhatsApp की बीटा पेमेंट सर्विस को बंद करने के लिए थिंकटैंक द्वारा यह याचिका लगाई गई थी। थिंकटैंक आरोप है कि कंपनी ने रेगुलेटरी से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि, इसके बाद WhatsApp ने फैसला किया है कि जब तक कंप्लाएंस पूरा नहीं हो जाता तब तक वह इस सर्विस शुरू नहीं करेगी।


* कैसे काम करेगा। WhatsApp payment Service
WhatsApp Payment सर्विस भी अन्य UPI सर्विसेस की तरह काम करेगी और इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना जरूरी है। इसके अलावा इसे फिलहाल बीटा यूजर्स ही यूज कर पा रहे हैं।


 यह है WhatsApp Payment सेटअप का तरीका

इसके लिए आपको सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप खोलना होगा।

- यहां आपको ऊपर की तरफ नजर आने वाले तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।

 यहां अगर आपको पेमेंट्स की टैब नजर आती है तो आप अपना अकाउंट सेट कर सकते हैं।

- इसके बाद एड पेमेंट मेथड ऑप्शन सिलेक्ट करें।

- यहां आपको सभी सपोर्टेड डिवाइसेज नजर आने वाले हैं।

- उस बैंक को चुने यहां आपको अकाउंट है।

- ऐप इस दौरान आपको वेरिफिकेशन मैसेज भेजेगी और उसे वेरिफाय करने को कहेगी।

- इसके बाद आपको व्हाट्सएप पेमेंट्स की टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा

वेरिफाय करने के बाद यह आपके सारे अकाउंट्स दिखाएगा जो आपके नंबर से जुड़े हैं।

- इसके बाद उस बैंक खाते से लिंक डेबिट कार्ड को वैरीफाई करना होगा।

- खाता चुनें और सबमिट करें।

यूं कर सकेंगे पेमेंट

व्हाट्सएप पेमेंट्स के जरिये किसी को पैसे भेजने के लिए आपको उस व्यक्ति के साथ चैट करनी होगी, जिसने अपनी पेमेंट्स सर्विस को एक्टिवेट कर रखा हो।


यदि आपको यह post  WhatsApp payment पसंद आया हो या कुछ सीखने को मिला हो। तब कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook, Twitter

और दूसरे Social Media Sites पर Share कीजिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके।










Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान जो काम आए।

आजकल ज़्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट उपलब्ध है, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें स्मार्टफोन और इंटरनेट चलाने का सही तरीका पता हो, यही कारण है कि ज़्यादातर लोग इंटरनेट और स्मार्टफोन चलाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें काफ़ी ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ जाता है, कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आप जब कभी भी किसी भी तरह का या किसी भी कार्य के लिए एप्पलीकेशन इंस्टॉल करते हैं तो ध्यान रखें कि वह एप्पलीकेशन आप केवल और केवल गूगल प्लेस्टोर से ही डाऊनलोड करें या आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो एप्प स्टोर से एप्पलीकेशन डाऊनलोड करें। इसके अलावा यदि आप कही और से एप्पलीकेशन डाऊनलोड करते हैं तो आपको फाइनांशियल लॉस के साथ साथ आपके प्राइवेसी को भी ख़तरा हो सकता है और बाद में आपके पास पछताने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। जब कभी भी आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो उस वेबसाइट के यूआरएल के शुरुआत में http और https का ध्यान आवश्यक रखें। यदि वेबसाइट के यूआरएल के शुरुआत में  https  लिखा हुआ होता है तो वह वेबसाइट पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है...

फेसबुक अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं। और अगर हैक हो गया है।तो पता कैसे करें।

1 .फिशिंग के उपयोग से फेसबुक हैक फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेक पेज बनाकर उस व्यक्ति के पास ईमेल के जरिये भेजा जाता है जिसका अकाउंट हैकर्स हैक करना चाहते हैं। जब वो व्यक्ति उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करता है तो उसके अकाउंट का यूजरनाम, पासवर्ड और बाकि सारी जानकारी हैकर्स के पास आ जाती है। कैसे बचें फेसबुक फिशिंग से य​दि आप फेसबुक फिशिंग से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टेप 1.  ध्यान रखें कि अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें।अगर करें तो लॉगआउट करना न भूलें स्टेप 2.  ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे। स्टेप 3.  कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो। स्टेप 4.  हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है। स्टेप 5.  अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। स्टेप 6.  फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज ...

वीपीएन जो बचाएगा आपके निजी जानकारी को हैकर से जाने कैसे?

जाने कैसे आप अपने मोबाइल डाटा को हैकर से बचा सकते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे। कि आप कैसे अपने PERSONAL DATA को Hackers और Snoopers से कैसे बचा सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में पूरी दुनिया की 60% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। और दिन पर दिन Android Smartphone के User's पूरी दुनिया में हर दिन होते जा रहे हैं। जहां हर कोई अपना बहुत सारा काम इंटरनेट के जरिए करता है। जैसे Online Transaction , Download और बहुत से Website पर Sing in  करने के लिए अपने Personal Details शेयर करते हैं। Online गतिविधियों के साथ इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आजकल लोग अपने दैनिक कार्यक्रम को  इंटरनेट पर अपडेट करना भी जरूरी समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि इंटरनेट पर अपने  Personal Details शेयर करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या कभी नहीं भूलना चाहिए ।कि इंटरनेट की Online दुनिया  पूरी तरह से बुरे लोगों से भरी हुई है। जो आपके personal Details को  Hack कर आपको Blackmail भी  कर सकता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी Personal Detai...