Skip to main content

इंटरनेट पर साइबर क्राइम से बचने के कुछ उपाय क्या हैं

नमस्कार दोस्तों ।आज मैं आपको इंटरनेट से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने वाला हूं। आज कल सब कोई इंटरनेट का प्रयोग करता है। इंटरनेट जहां इस युग में वरदान साबित हो रहा है।वहीं कुछ लोगों के लिए अभिशाप भी साबित हो रहा है।साइबर क्राइम (Cyber Crime) आज हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। हम अपने दैनिक जीवन में इंटरनेट का उपयोग अनुसंधान, वित्तीय लेनदेन 

Add caption

इसमें कोई संदेह नहीं है कि डिजिटलीकरण (Digitization) ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है लेकिन दूसरी ओर हमारी गोपनीयता और सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट टेलीविज़न, स्मार्ट कार और स्मार्ट बाइक की ही तरह आज क्राइम भी स्मार्ट हो चला है और इसे ही हम साइबर क्राइम या स्मार्ट क्राइम के नाम से जानते हैं.।साइबर क्राइम को और अच्छी तरह से समझने के लिए हमें इसके विभिन्न रूपों के बारे में पता होना चाहिए. आइये जानते हैं इसके कुछ प्रकार के बारे में.
  1. ऑनलाइन घोटाले (Online Scams): इस तरह के स्कैम में किसी भावनात्मक संदेश के जरिये व्यक्ति या कंपनी के नाम पर कोई आपसे पैसों की डिमांड कर सकता है. जैसे कि "इस गरीब बच्चे की मदद करें", "आपका योगदान किसी की जिंदगी बदल सकता है", "इस गरीब या कैंसर पीड़ित व्यक्ति की मदद करें" या फिर ऐसे ही किसी मिलते-जुलते संदेशों के जरिये. कभी-कभी ऐसे लोग आपको कुछ प्रलोभन देकर भी अपने जाल में फंसा सकते हैं जैसे कि "बधाई हो! आपने iPhone जीता है", "आपको १ लाख रूपये की इनाम राशि हमारी कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है", "आपका मोबाइल नंबर हमारे कंपनी की तरफ से पुरस्कार के लिया चुना गया है" या फिर ऐसे ही किसी संदेशों के द्वारा. इसके बाद वो आपसे आपकी निजी (Personal) या बैंकिंग जानकारी की मांग कर सकते हैं और फिर प्रोसेसिंग फी या पेपर वर्क के नाम पर वो आपसे कुछ पैसों की डिमांड कर सकते हैं.
  2. फिशिंग (Phishing): कभी कभी हैकर्स या स्कैमर आपसे किसी बैंक, संगठन या फिर प्रशिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नाम से आपके मोबाइल या ईमेल पर फर्जी (Spoof) मैसेज भेज कर आपसे अपना बैंक अकाउंट डिटेल, मोबाइल नंबर या पासवर्ड अपडेट करने को कह सकते हैं. जब आप उनके द्वारा भेजे गए लिंक को ओपन करेंगे तो आपके इंटरनेट ब्राउज़र पर ठीक आपके बैंक, कंपनी या किसी फेमस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म जैसा ही पेज ओपन हो जाएगा, जो कि इनके द्वारा ही बनाया गया एक नकली या मिलते जुलते नामों वाला वेबसाइट या पोर्टल होता है. यहाँ पर जैसे ही अपना असली वाला यूजरनेम और पासवर्ड डालेंगे ये आपके लॉगिन डिटेल्स को जान लेंगे और इसके बाद वो आपके बैंक, ईमेल या सोशल मीडिया प्लेटफार्म को हैक कर लेंगे.
    1. हैकिंग (Hacking ): कभी-कभी हैकर्स आपके जाने-अन्जाने या फिर उनके द्वारा आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर प्रेषित किये गए पॉपअप संदेशों द्वारा (Popup messages) आपको किसी ख़ास सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करने या लिंक को ओपन करने को मजबूर कर सकते हैं. और एक बार आपने किसी ऐसे सॉफ्टवेयर को गलती से इनस्टॉल कर लिया तो फिर आप चौबीस घंटे उनकी निगरानी में आ जाएंगे, और यहाँ तक कि वो आपके मोबाइल, कंप्यूटर या सर्वर से आपकी सारी निजी जानकारी, फोटो-वीडियो और कांटेक्ट डिटेल्स को चुरा लेंगे और फिर इनका दुरूपयोग कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं.
    2. पहचान चुराना (Identity Theft ): यह आजकल एक सबसे आम साइबर अपराध है जो अक्सर स्कैमर द्वारा किया जाता है और कई लोग इससे पीड़ित होते हैं. इसमें स्कैमर आपकी निजी (Personal) और वित्तीय (Financial) जानकारी को विभिन्न अलग-अलग वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या मोबाइल एप्प के जरिये प्राप्त कर लेते हैं और बड़ी-बड़ी बैंकिंग, वित्तीय, स्वास्थ्य, बीमा, सोशल मीडिया या इनसे संबंधित व्यक्तियों को बेच देते हैं. कभी-कभी तो वो आपके नाम से ही कोई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट या वेबसाइट तक बना लेते हैं, जो आपके लिए आगे चलकर एक बड़ा सिर दर्द साबित हो सकता है.
    3. ऑनलाइन धमकी या ब्लैकमेलिंग (Cyberstalking): हैकर्स जब आपकी पहचान को इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों द्वारा या अन्य माध्यमों द्वारा चोरी कर लेते हैं तो फिर आपको ब्लैकमेल और परेशान करना शुरू कर देते हैं, इसे ही इंटरनेट की भाषा में साइबरस्टॉकिंग कहा जाता है. वे आपको डराना और धमकाना शुरू कर देते हैं और यहाँ तक कि वो आपके साथ शारीरिक हिंसा, बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध तक भी कर सकते हैं.
       
    4. सोशल इंजीनियरिंग (Social Engineering ): यह एक प्रकार का ऐसा साइबर अपराध है जिसमे कुछ लोग आपसे सीधे एसएमएस, फोन, ईमेल या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये संपर्क कर आपसे आपकी निजी या बैंकिंग से जुड़ी जानकारी को मांगने का प्रयास करते हैं. आमतौर पर ऐसे लोग आपसे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के रूप में या बैंक अधिकारी बनकर आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड या बैंक एकाउंट्स डिटेल्स को जानने की कोशिश करते हैं. ऐसी मामलों में ज्यादातर लड़कियां ही सम्मलित होती हैं जो कि बहुत ही आसानी से किसी को भी अपना शिकार बना सकती हैं.
    5. DDoS अटैक (DDoS Attacks): कभी-कभी किसी दूरस्थ कंप्यूटर (Remote Computer) या सर्वर को फ्रीज (Hang) या डाउन करने के लिए बड़े-बड़े उच्च क्षमता वाले कम्प्यूटर या सर्वर को एक तरह से डिजिटल हथियार के रूप उपयोग किया जाता है और ये एक साथ कई सारे अनुरोधों (Requests) को दूसरे सर्वर पर भेज कर उनको ओवरलोड, डाउन करने या क्रैश करने की कोशिस करते हैं. हैकर्स कई बार तो उन सर्वर्स से डाटा चुराने और उनको नष्ट करने में भी सफल हो जाते हैं. ये समस्या आज कई बड़ी कंपनियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है.
    6. निषिद्ध या अवैध सामग्री (Prohibited/Illegal Content): ये भी एक तरह का साइबर क्राइम है जिसमे कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को बिना उसकी इजाजत के उसके मोबाइल या कंप्यूटर पर निषिद्ध या अवैध डिजिटल सामग्री जैसे कि न्यूड या हिंसक फोटो-वीडियो, गलत जानकारी या दंगा भड़काने वाले सन्देशों को भेजता रहता है और परेशान करता रहता है.
    7. मैलवेयर, एडवेयर या स्पायवेयर (Malware, Adware or Spyware): यह एक प्रकार का मैलिसियस (Malicious) कंप्यूटर या मोबाइल प्रोग्राम होता है जो कि हैकर्स किसी प्रकार से आपके द्वारा जाने-अनजाने या किसी अन्य सॉफ्टवेयर के साथ आपके मोबाइल में स्पैम मैसेज या लिंक के जरिये इनस्टॉल कर पाने में सफल हो जाते हैं और फिर आपको परेशान करने वाले पॉपअप (Annoying Popup) मैसेज के जरिये या प्रचार (Ads) के रूप में आपके मोबाइल पर फ़्लैश करते रहते हैं. ये चुपके-चुपके बैकग्राउंड में काम करते हुए आपके मोबाइल या कंप्यूटर से सारे डाटा को दूरस्थ सर्वर (Remote Server) पर भेजते रहते हैं. यहाँ तक कि ये इसके जरिये आपके कीबोर्ड एक्टिविटी को भी रिकॉर्ड कर लेते हैं. कभी-कभी तो ये आपके मोबाइल या लैपटॉप के कैमरा को भी बिना आपके अनुमति या जानकारी के ऑन कर देते हैं और वीडियो को रिकॉर्ड कर अपने सर्वर पर ट्रांसफर करते रहते हैं.
    8. रैंसमवेयर (Ransomware): रैंसमवेयर एक प्रकार का अत्यंत ही खतरनाक मैलवेयर प्रोग्राम है जो एक बार आपके कंप्यूटर या मोबाइल में इनस्टॉल हो गया तो आपके कंप्यूटर या मोबाइल को लॉक कर देगा और आप इस पर लॉग इन या ओपन नहीं कर पाएंगे. हैकर इसके बदले में आपसे एक बड़ी और मोटी रकम की मांग कर सकते हैं या आपको ब्लैकमेल भी कर सकते हैं. प्रायः विंडोज़ आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के इस प्रकार के मैलवेयर से ग्रस्त होने की सम्भावना ज्यादा होती है.

    क्या करें यदि आप कभी साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं तो?

    यदि आपको लगता है कि आप साइबर अपराध के शिकार हो गए हैं, तो संकोच या भय बिलकुल न करें और तुरंत ही इसकी जानकारी अपने स्थानीय साइबर पुलिस स्टेशन को दें. यदि आपके पास उस साइबर अपराधी का कोई मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या अन्य पहचान हो तो इसकी सूचना भी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को फ़ौरन दें. साथ ही साथ अगर आपको लगता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आपका डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जुड़ी कोई जानकारी आपकी गलती या अज्ञानतावस जान ली है तो फ़ौरन ही इसकी सूचना अपने सम्बंधित बैंक को दें और सेवाओं को अस्थायी रूप से ब्लॉक करवाएं.

Comments

Popular posts from this blog

फेसबुक अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं। और अगर हैक हो गया है।तो पता कैसे करें।

1 .फिशिंग के उपयोग से फेसबुक हैक फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेक पेज बनाकर उस व्यक्ति के पास ईमेल के जरिये भेजा जाता है जिसका अकाउंट हैकर्स हैक करना चाहते हैं। जब वो व्यक्ति उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करता है तो उसके अकाउंट का यूजरनाम, पासवर्ड और बाकि सारी जानकारी हैकर्स के पास आ जाती है। कैसे बचें फेसबुक फिशिंग से य​दि आप फेसबुक फिशिंग से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टेप 1.  ध्यान रखें कि अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें।अगर करें तो लॉगआउट करना न भूलें स्टेप 2.  ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे। स्टेप 3.  कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो। स्टेप 4.  हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है। स्टेप 5.  अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। स्टेप 6.  फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज ...

वीपीएन जो बचाएगा आपके निजी जानकारी को हैकर से जाने कैसे?

जाने कैसे आप अपने मोबाइल डाटा को हैकर से बचा सकते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे। कि आप कैसे अपने PERSONAL DATA को Hackers और Snoopers से कैसे बचा सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में पूरी दुनिया की 60% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। और दिन पर दिन Android Smartphone के User's पूरी दुनिया में हर दिन होते जा रहे हैं। जहां हर कोई अपना बहुत सारा काम इंटरनेट के जरिए करता है। जैसे Online Transaction , Download और बहुत से Website पर Sing in  करने के लिए अपने Personal Details शेयर करते हैं। Online गतिविधियों के साथ इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आजकल लोग अपने दैनिक कार्यक्रम को  इंटरनेट पर अपडेट करना भी जरूरी समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि इंटरनेट पर अपने  Personal Details शेयर करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या कभी नहीं भूलना चाहिए ।कि इंटरनेट की Online दुनिया  पूरी तरह से बुरे लोगों से भरी हुई है। जो आपके personal Details को  Hack कर आपको Blackmail भी  कर सकता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी Personal Detai...

बैंक अकाउंट की हैकिंग कैसे होती है? इससे बचने के क्या क्या उपाय किया जा सकता है??

नमस्कार दोस्तों जय हिन्द, मैं आज  कुछ अहम बाते बताने वाला हूं । आज के इस डिजिटल युग में  इंटरनेट हर किसी की जरूरत  बन गई हैं। इसलिए हर किसी को इसके बारे में जानने की जरूरत है। क्युकी मेरा मानना है। पुराने जमाने में जिसके पास जितना ज्यादा धन होता था। वो उतना ही धनवान होता था।पर आज के युग में जिसके पास जितनी जानकारी हैं।वो उतना धनवान है। आजकल आपको अखबारों में अक्सर पढने को मिलती होगी।की हैकरो ने बैंक शाखाओं में मौजूद खाते से ₹ 47.2 निकाल लिए। जब हम ऐसी खबर सुनते हैं। तो मन ही मन झुंझलाने और उन चोरों को कोसने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाते । तो आइये जानते हैं ये सब होता कैसे है ताकि हम ये सब अपने साथ ना होने दें। कृपया कर अंत तक पढें और दूसरों को भी पढाएँ। आशा करता हूँ आपके ये ७-१० मिनट व्यर्थ नहीं जाएंगे। एक तरफ टेक्नोलॉजी इस युग मे वरदान साबित हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर गलत कार्यों में लगे हुये हैं। इसी तरह आज टेलीविजन, समाचार पत्रों में प्रायः हैकिंग से संबन्धित खबरें देखने को मिलती रहती है जिसमें लोगों के बैंक एकाउंट, एटीएम कार्ड हैक तथा अन्य...