Skip to main content

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में OLED और LED screen में के क्या अंतर है

स्क्रीन में बहुत सारे पिक्सेल्स होते है।

LED स्क्रीन (जो वास्तव में LED-back-lit LCD होती है )

  • इसमें स्क्रीन के पिक्सेल्स को रोशन करने के लिए स्क्रीन के पीछे LED लाइट की परत होती है।
  • ये LED बल्ब्स स्क्रीन के पीछे से पिक्सेल्स को रोशन करके स्क्रीन पर चित्र प्रदर्शित करने में मदद करते है।
  • छायाचित्र स्रोत: मेरा फ़ोन

    OLED (Organic Light-Emitting Diode) स्क्रीन:

    • इस तरह की स्क्रीन में स्क्रीन का हरेक पिक्सेल खुद ही एक प्रकाश का स्रोत होते है। उनकी हरेक पिक्सेल Organic LED से बने होते है।
    • यहाँ पर चित्र प्रदर्शित करने के लिए स्क्रीन को पीछे से किसी प्रकाश स्रोत द्वारा प्रकाशित करने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • जिस पिक्सेल पर जैसा प्रकाश चहिये उसके हिसाब से उस पिक्सेल को, अन्य पिक्सेल को प्रभावित किये बिना, बंद चालू किया जा सकता है।

    आखिर OLED अच्छा क्यों माना जाता है?

    क्युकी:

    OLED का उच्च कंट्रास्ट अनुपात: स्क्रीन में अगर हमें किसी भाग में पूर्ण काला (complete Black ) दिखाना है तो :

      • LED: इसमें हम स्क्रीन उस भाग के के पीछे वाली LEDs को ऑफ कर देंगे। लेकिन स्क्रीन फिर भी पूर्ण काला नहीं होगा क्युकी स्क्रीन के उस भाग के कुछ पिक्सेल्स अभी भी दूसरी LEDs से रोशन होता रहेगा। इसलिए LED स्कीन में पूरी तरह से काला नहीं दिखाया जा सकता।
      • OLED: स्क्रीन का चूँकि हरेक पिक्सेल का खुद का प्रकाश स्रोत है तो जिस भाग में पूर्ण काला दिखाना है वहां की पिक्सेल्स को बंद किया जा सकता है। उन पिक्सेल के पीछे कोई प्रकाश ला स्रोत नहीं है और इस तरह हम पूर्ण काला देख पाएंगे।

    OLED कम पावर खाता है।

      • ये नई टेक्नोलॉजी पर बानी है, ये बहुत कम ऊर्जा कहती है, तथा जिस भाग में Black दिखाना होता है वहाँ की हरेक पिक्सेल को बंद किया जा सकता है जो और पावर बचाएगा।
      • यानि मान लीजिये आप स्क्रीन पर कोई चित्र देख रहे है, उस चित्र का एक चौथाई भाग काला है तो उस काले भाग वाली स्क्रीन की पिक्सेल ऑफ रहेगी।

    फोल्ड की जा सकने वाली स्क्रीन:

      • OLED स्क्रीन्स को फोल्ड किया जा सकता है जो एक बहुत अच्छी बात है।

Comments

Popular posts from this blog

ज्ञान जो काम आए।

आजकल ज़्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट उपलब्ध है, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें स्मार्टफोन और इंटरनेट चलाने का सही तरीका पता हो, यही कारण है कि ज़्यादातर लोग इंटरनेट और स्मार्टफोन चलाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें काफ़ी ज़्यादा नुकसान उठाना पड़ जाता है, कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आप जब कभी भी किसी भी तरह का या किसी भी कार्य के लिए एप्पलीकेशन इंस्टॉल करते हैं तो ध्यान रखें कि वह एप्पलीकेशन आप केवल और केवल गूगल प्लेस्टोर से ही डाऊनलोड करें या आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो एप्प स्टोर से एप्पलीकेशन डाऊनलोड करें। इसके अलावा यदि आप कही और से एप्पलीकेशन डाऊनलोड करते हैं तो आपको फाइनांशियल लॉस के साथ साथ आपके प्राइवेसी को भी ख़तरा हो सकता है और बाद में आपके पास पछताने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। जब कभी भी आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं तो उस वेबसाइट के यूआरएल के शुरुआत में http और https का ध्यान आवश्यक रखें। यदि वेबसाइट के यूआरएल के शुरुआत में  https  लिखा हुआ होता है तो वह वेबसाइट पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है...

फेसबुक अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं। और अगर हैक हो गया है।तो पता कैसे करें।

1 .फिशिंग के उपयोग से फेसबुक हैक फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेक पेज बनाकर उस व्यक्ति के पास ईमेल के जरिये भेजा जाता है जिसका अकाउंट हैकर्स हैक करना चाहते हैं। जब वो व्यक्ति उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करता है तो उसके अकाउंट का यूजरनाम, पासवर्ड और बाकि सारी जानकारी हैकर्स के पास आ जाती है। कैसे बचें फेसबुक फिशिंग से य​दि आप फेसबुक फिशिंग से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टेप 1.  ध्यान रखें कि अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें।अगर करें तो लॉगआउट करना न भूलें स्टेप 2.  ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे। स्टेप 3.  कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो। स्टेप 4.  हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है। स्टेप 5.  अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। स्टेप 6.  फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज ...

वीपीएन जो बचाएगा आपके निजी जानकारी को हैकर से जाने कैसे?

जाने कैसे आप अपने मोबाइल डाटा को हैकर से बचा सकते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे। कि आप कैसे अपने PERSONAL DATA को Hackers और Snoopers से कैसे बचा सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में पूरी दुनिया की 60% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। और दिन पर दिन Android Smartphone के User's पूरी दुनिया में हर दिन होते जा रहे हैं। जहां हर कोई अपना बहुत सारा काम इंटरनेट के जरिए करता है। जैसे Online Transaction , Download और बहुत से Website पर Sing in  करने के लिए अपने Personal Details शेयर करते हैं। Online गतिविधियों के साथ इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आजकल लोग अपने दैनिक कार्यक्रम को  इंटरनेट पर अपडेट करना भी जरूरी समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि इंटरनेट पर अपने  Personal Details शेयर करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या कभी नहीं भूलना चाहिए ।कि इंटरनेट की Online दुनिया  पूरी तरह से बुरे लोगों से भरी हुई है। जो आपके personal Details को  Hack कर आपको Blackmail भी  कर सकता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी Personal Detai...