Skip to main content

फेसबुक अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं। और अगर हैक हो गया है।तो पता कैसे करें।

1 .फिशिंग के उपयोग से फेसबुक हैक

फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेक पेज बनाकर उस व्यक्ति के पास ईमेल के जरिये भेजा जाता है जिसका अकाउंट हैकर्स हैक करना चाहते हैं। जब वो व्यक्ति उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करता है तो उसके अकाउंट का यूजरनाम, पासवर्ड और बाकि सारी जानकारी हैकर्स के पास आ जाती है।

कैसे बचें फेसबुक फिशिंग से

य​दि आप फेसबुक फिशिंग से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले

  • स्टेप 1. ध्यान रखें कि अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें।अगर करें तो लॉगआउट करना न भूलें
  • स्टेप 2. ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे।
  • स्टेप 3. कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो।
  • स्टेप 4. हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है।
  • स्टेप 5. अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें।
  • स्टेप 6. फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज से अकाउंट ओपेन किया हो।

जैसे(#$sparsh@%23)

2.कीलॉगिंग

कीलॉगिंग फेसबुक अकाउंट हैक करने का एक आसान तरीका है। इसमें हैकर्स आपके पासवर्ड को हैक करते हैं। कीलॉगर एक छोटा सा सॉफ्टवेयर है जो कि उस व्यक्ति के कंप्यूटर में इंस्टॉल किया जाता है जिसका पासवर्ड हैक करना हो। इसके माध्यम से हैकर्स आसानी से कंप्यूटर के सारे प्रोग्राम को रिकॉर्ड कर लेते हैं।

।  

कीलॉगिंग से इससे बचने के लिए

  • स्टेप 1. अपने कंप्यूटर में अच्छे एंटीवायरस का उपयोग करें।
  • स्टेप 2. कभी भी किसी और कंप्यूटर में फेसबुक​ अकाउंट को ओपेन न करें।
  • स्टेप 3. मुफ्त् सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए विश्वसनीय वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
  • स्टेप 4. कंप्यूटर में पेन ड्राइव का उपयोग करते हैं तो पेन ड्राइव को जरूर स्कैन करें।

3. ब्राउजर पर पासवर्ड सेव होने पर अकाउंट हैक

  

यदि आप किसी ब्राउजर पर अपना नया अकाउंट लॉगइन करते हैं तो वहां आपको कंप्यूटर में सेव पासवर्ड का ऑप्शन दिखाई देता है जिसे सेव करने पर हैकर्स आपको फेसबुक अकाउंट को हैक कर सकते हैं। आप क्रोम सेटिंग में जाकर http://chrome://settings/passwords यह टाइप कर अपने सभी सेव पासवर्ड को देख सकते हैं। जो कि हैकर्स के लिए काफी आसान तरीका है।

इससे बचने का तरीका

  • स्टेप 1. सबसे पहले ध्यान रखें कि कभी भी किसी ब्राउजर पर अपने लॉगइन पासवर्ड को सेव न करें।
  • स्टेप 2. हमेशा स्ट्रॉग पासवर्ड का ही उपयोग करें।जैसे(#$syam@%23)
  • स्टेप 3. अपने क्रोम ब्राउजर को सिक्योर रखने के लिए पासवर्ड का उपयोग करें।

4. पासवर्ड रीसेट से हैकिंग

  

किसी भी फेसबुक अकाउंट को हैक करने के लिए पासवर्ड रीसेट का ऑप्शन सबसे आसान माना जाता है। हैकर्स इसका उपयोग काफी करते हैं। इसमें हैकर्स किसी यूजर के पासवर्ड को रीसेट कर उसका अकाउंट हैक कर लेते हैं। हां, ऐसा हैकर्स तभी करते हैं जब वह आपके फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो।

पासवर्ड रीसेट हैकिंग से बचने का तरीका

  • स्टेप 1. अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने ईमेल एड्रेस या अन्य निजी जानकारी केवल अपने तक ही सीमित रखें।
  • स्टेप 2. फेसबुक अकाउंट में सिक्योरिटी से जुड़े सवाल और जवाब कठिन से कठिन रखें। ताकि कोई इसे आसानी से न तोड़ सके।

आमतौर पर आप अपने मोबाइल फोन में फेसबुक पासवर्ड को ​रीसेट करते हैं। ऐसे में हैकर्स मॉनिटर एप्स की मदद से आपके सभी एसएमएस पढ़ सकते है और कुछ ही सेकेंड में आपका फेसबुक पासवर्ड रीसेट कर उसे हैक कर सकते हैं।

मोबाइल फोन पर फेसबुक हैकिंग से बचने का तरीका

  • स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में एक बेहतर एंटीवायरस का उपयोग करें।
  • स्टेप 2. कभी भी अननोन(unknown) एप्स को फोन में इंस्टॉल न करें।
  • स्टेप 3. हमेशा चेक करते रहे कि फोन में कोई संदिग्ध एप तो नहीं है।

6. कुकीज स्टीलिंग

फेसबुक अकाउंट को हैक करने के लिए हैकर्स कुकीज का भी मदद लेते हैं। कुकीज वेबसाइट्स को यूजर की हार्डड्राइव में जानकारी सेव करने देती है जिसे बाद में रिकवर (recover)किया जा सकता है। कंप्यूटर में सेव उन्हीं जानकारियों को हैकर्स चोरी कर फेसबुक अकाउंट को हैक करते हैं।

इससे बचने के उपाय

  • स्टेप 1. अपने फेसबुक अकाउंट की सेटिंग्स में जाएं और सिक्योरिटी को चेक करें। सिक्योर ब्राउजिंग को हमेशा ऑन रखें।
  • स्टेप 2. फुल टाइम एसएसएल, फायरफॉक्स एडवांस जैसे HTTPS Everywhere or Force- TLS का इस्तेमाल करें।
  • स्टेप 3. केवल विश्वसनीस वाईफाई नेटवर्क का ही उपयोग करें।
  • स्टेप 4. अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए वीपीएन का उपयोग करें।

7. ईमेल अकाउंट से हैकिंग

कई बार हैकर्स फेसबुक अकाउंट को हैक करने के लिए आपके ईमेल अकाउंट को हैक करते हैं और फिर आपके फेसबुक पासवर्ड रीसेट कर देते हैं।

इससे बचने के लिए

  • स्टेप 1. अपने ईमेल अकाउंट में 2 स्टेप ऑथेंटिकाशन(authentication) को इनेबल करें। क्योंकि इसे इनेबल करने के बाद कोई भी आपके मोबाइल ओटीपी के बिना आपका जीमेल अकाउंट हैक एक्सेस नहीं कर सकता।
  • स्टेप 2. स्ट्रॉग पासवर्ड का उपयोग करें

8. गिफ्ट के माध्यम से फेसबुक अकाउंट हैक

फेसबुक पर कई ऐसे एप्लिकेशन होते हैं जिनके माध्यम से फेसबुक पर गिफ्त भेज सकते हैं। इन गिफ्टस में कोई म्यूजिकल ग्रीटिंग कार्ड्स या कोई एमिकॉन हो सकता हैं। इनके माध्यम से हैकर्स आपके अकाउंट को हैक कर सकते हैं।

इससे बचने का उपाय

  • स्टेप 1. सबसे पहले ध्यान रखें कि फेसबुक को गिफ्ट के किसी लिंक पर क्लिक न करें। चाहें वो किसी दोस्त ने ही क्यों न भेजा हो।
  • स्टेप 2. अच्छे एंटीवायरस इस्तेमाल करें।

9. सोशल इंजीनियरिंग अटैक

हैकिंग के एक आसान तरीका सोशल इंजी​नियरिंग भी है। इसके माध्यम से हैकर्स किसी फेसबुक यूजर की सारी जानकारी प्राप्त कर उसके अकाउंट को हैक करते हैं। ऐसे में यदि आप अपना साधारण पासवर्ड जैसे बर्थ डे, मोबाइल नंबर,नाम आदि का उपयोग करते हैं तो हैकर्स के लिए अकाउंट हैक करना और भी आसान हो जाता है।

सोशल इंजीनियरिंग अटैक से बचने का उपाय

  • स्टेप 1. कभी भी साधारण पासवर्ड का उपयोग न करें।
  • स्टेप 2. फेसबुक अकाउंट और पासवर्ड को किसी पेपर पर लिखें।
  • स्टेप 3. सभी वेबसाइट पर अलग—अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • स्टेप 4. स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं।

10. टैबनैपिंग

जब आप किसी वेबसाइट पर साइन इन करते हैं तो वहां आपके सामने सीधे फेसबुक अकाउंट को लॉगइन करने का ऑप्शन मिलता है। कई बार यह फेक वेबसाइट होती हैं जो आपका फेसबुक आईडी और पासवर्ड पता करने के लिये फेक लॉगइन पेज बनाती हैं। जिसके माध्यम से हैकर्स आपका फेसबुक अकाउंट हैक करते हैं।

इससे बचने के लिए

  • स्टेप 1. केवल विश्वसनीय वेबसाइट से ही फेसबुक अकाउंट को लॉगइन करें।
  • स्टेप 2. स्पाईवेयर और फ्रीवेयर सॉफ्टवेयर को अनदेखा करें।
  • स्टेप 3. अविश्वसनीय वेबसाइटस पर कभी भी मुफ्त गेम प्ले न करें।
  •                        
  •                                               :-Sandeep Kumar MAHTO

Comments

Popular posts from this blog

वीपीएन जो बचाएगा आपके निजी जानकारी को हैकर से जाने कैसे?

जाने कैसे आप अपने मोबाइल डाटा को हैकर से बचा सकते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे। कि आप कैसे अपने PERSONAL DATA को Hackers और Snoopers से कैसे बचा सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में पूरी दुनिया की 60% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। और दिन पर दिन Android Smartphone के User's पूरी दुनिया में हर दिन होते जा रहे हैं। जहां हर कोई अपना बहुत सारा काम इंटरनेट के जरिए करता है। जैसे Online Transaction , Download और बहुत से Website पर Sing in  करने के लिए अपने Personal Details शेयर करते हैं। Online गतिविधियों के साथ इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आजकल लोग अपने दैनिक कार्यक्रम को  इंटरनेट पर अपडेट करना भी जरूरी समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि इंटरनेट पर अपने  Personal Details शेयर करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या कभी नहीं भूलना चाहिए ।कि इंटरनेट की Online दुनिया  पूरी तरह से बुरे लोगों से भरी हुई है। जो आपके personal Details को  Hack कर आपको Blackmail भी  कर सकता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी Personal Detai...

बैंक अकाउंट की हैकिंग कैसे होती है? इससे बचने के क्या क्या उपाय किया जा सकता है??

नमस्कार दोस्तों जय हिन्द, मैं आज  कुछ अहम बाते बताने वाला हूं । आज के इस डिजिटल युग में  इंटरनेट हर किसी की जरूरत  बन गई हैं। इसलिए हर किसी को इसके बारे में जानने की जरूरत है। क्युकी मेरा मानना है। पुराने जमाने में जिसके पास जितना ज्यादा धन होता था। वो उतना ही धनवान होता था।पर आज के युग में जिसके पास जितनी जानकारी हैं।वो उतना धनवान है। आजकल आपको अखबारों में अक्सर पढने को मिलती होगी।की हैकरो ने बैंक शाखाओं में मौजूद खाते से ₹ 47.2 निकाल लिए। जब हम ऐसी खबर सुनते हैं। तो मन ही मन झुंझलाने और उन चोरों को कोसने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाते । तो आइये जानते हैं ये सब होता कैसे है ताकि हम ये सब अपने साथ ना होने दें। कृपया कर अंत तक पढें और दूसरों को भी पढाएँ। आशा करता हूँ आपके ये ७-१० मिनट व्यर्थ नहीं जाएंगे। एक तरफ टेक्नोलॉजी इस युग मे वरदान साबित हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर गलत कार्यों में लगे हुये हैं। इसी तरह आज टेलीविजन, समाचार पत्रों में प्रायः हैकिंग से संबन्धित खबरें देखने को मिलती रहती है जिसमें लोगों के बैंक एकाउंट, एटीएम कार्ड हैक तथा अन्य...