Skip to main content

वर्चुअल रियलिटी का भविष्य क्या है?

वर्चुअल रियलिटी : एक ऐसी दुनिया जिसमे सब कुछ सच जैसा लगता है, पर है वह कम्प्यूटर द्वारा बनाई गयी एक कृत्रिम दुनिया।

इमेज क्रेडिट[1]

वर्चुअल रियलिटी को कई छेत्रों के इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. सेना की ट्रेनिंग में कृत्रिम युद्धछेत्र पैदा करके कम समय और लागत में उन्हें ज़्यादा सक्षम बनाया जा सकता है। क्योंकि ये बिल्कुल असली दुनिया जैसा प्रतीत होता है, इसे किसी बुरे अनुभव से होने वाले स्ट्रेस (पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस) से उबरने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  2. भवन निर्माण एवं वस्तु कला छेत्र में यह अभियंताओं को पूरे निर्माण का गहन अध्ययन करने और उसे पूरे तीन दिशाओं से अनुभव करने का मौका मिलता है। इसकी उपयोगिता यहाँ काम आती है कि दूर बैठे मुख्य अभियंता या निदेशक अपने निर्माण को और प्रभावी ढंग से बना सकते हैं।
  3. शिक्षा क्षेत्र में आपने कई बार विज्ञान के कुछ तथ्यों को समझना मुश्किल पाया होगा। या फिर इतिहास के कुछ दृश्य आपके सामने जीवंत हो जाएं तो। कितना आसान बना सकता है ये शिक्षा के प्रसार को और शिक्षा की गुणवत्ता को।
  4. डॉक्टरों के प्रशिक्षण में भी यह तकनीक बहुत असरकारक हो सकती है। एक समय था जब लोग अपना या अपने परिवार वालो का इलाज नए डॉक्टरों से नहीं कराना चाहते थे। अब डॉक्टरों को असल दुनिया के छद्मवेशी परिवेश (सिमुलेटेड एनवायरनमेंट) में जितनी चाहे उतनी बार प्रशिक्षण करने का मौका मिल सकता है।
  5. पर्यटन क्षेत्र का तो कहना ही क्या। सोचिये अगर आपको जिन जगहों पर आप जाना चाहते हो। उसे देखने का पहले ही मौक़ा मिल जाये तो। छद्मवेशी आवरण पैदा करके ऐसा किया जा सकता है। आप अपने पसंद के हिसाब से सुविधाओं और पर्यटन स्थलों का अनावरण कर सकते है। नतीजा, चुनाव में आसानी।
  6. गेमिंग और मनोरंजन को हम कैसे भूल सकते हैं। मनोरंजन करने वाली फिल्मों में हम खुद को भूल कर किरदारों के साथ उनकी ही दुनिया में खो जाते हैं। अब सोचिये ज़रा की आप कोई गेम खेल रहे हैं और सारी घटना आपके आस पास ही घट रही हो। ऐसी उत्तेजना शायद ही कोई और तकनीक पैदा कर पाए।

यूं तो इस सूची का कोई अंत नहीं।[2] देखा जाए तो इसकी अपार संभावनाएं आपको नज़र आएंगी। मुख्य छेत्रों में इस तकनीक का उल्लेख करके मैं यही इस लेख को खत्म करता हूँ। धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

फेसबुक अकाउंट को हैक होने से कैसे बचाएं। और अगर हैक हो गया है।तो पता कैसे करें।

1 .फिशिंग के उपयोग से फेसबुक हैक फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसमें एक फेक पेज बनाकर उस व्यक्ति के पास ईमेल के जरिये भेजा जाता है जिसका अकाउंट हैकर्स हैक करना चाहते हैं। जब वो व्यक्ति उस ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करता है तो उसके अकाउंट का यूजरनाम, पासवर्ड और बाकि सारी जानकारी हैकर्स के पास आ जाती है। कैसे बचें फेसबुक फिशिंग से य​दि आप फेसबुक फिशिंग से बचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टेप 1.  ध्यान रखें कि अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें।अगर करें तो लॉगआउट करना न भूलें स्टेप 2.  ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे। स्टेप 3.  कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो। स्टेप 4.  हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है। स्टेप 5.  अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। स्टेप 6.  फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज ...

वीपीएन जो बचाएगा आपके निजी जानकारी को हैकर से जाने कैसे?

जाने कैसे आप अपने मोबाइल डाटा को हैकर से बचा सकते हैं? आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे। कि आप कैसे अपने PERSONAL DATA को Hackers और Snoopers से कैसे बचा सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में पूरी दुनिया की 60% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। और दिन पर दिन Android Smartphone के User's पूरी दुनिया में हर दिन होते जा रहे हैं। जहां हर कोई अपना बहुत सारा काम इंटरनेट के जरिए करता है। जैसे Online Transaction , Download और बहुत से Website पर Sing in  करने के लिए अपने Personal Details शेयर करते हैं। Online गतिविधियों के साथ इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आजकल लोग अपने दैनिक कार्यक्रम को  इंटरनेट पर अपडेट करना भी जरूरी समझते हैं। ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि इंटरनेट पर अपने  Personal Details शेयर करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या कभी नहीं भूलना चाहिए ।कि इंटरनेट की Online दुनिया  पूरी तरह से बुरे लोगों से भरी हुई है। जो आपके personal Details को  Hack कर आपको Blackmail भी  कर सकता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी Personal Detai...

बैंक अकाउंट की हैकिंग कैसे होती है? इससे बचने के क्या क्या उपाय किया जा सकता है??

नमस्कार दोस्तों जय हिन्द, मैं आज  कुछ अहम बाते बताने वाला हूं । आज के इस डिजिटल युग में  इंटरनेट हर किसी की जरूरत  बन गई हैं। इसलिए हर किसी को इसके बारे में जानने की जरूरत है। क्युकी मेरा मानना है। पुराने जमाने में जिसके पास जितना ज्यादा धन होता था। वो उतना ही धनवान होता था।पर आज के युग में जिसके पास जितनी जानकारी हैं।वो उतना धनवान है। आजकल आपको अखबारों में अक्सर पढने को मिलती होगी।की हैकरो ने बैंक शाखाओं में मौजूद खाते से ₹ 47.2 निकाल लिए। जब हम ऐसी खबर सुनते हैं। तो मन ही मन झुंझलाने और उन चोरों को कोसने के अलावा कुछ भी नहीं कर पाते । तो आइये जानते हैं ये सब होता कैसे है ताकि हम ये सब अपने साथ ना होने दें। कृपया कर अंत तक पढें और दूसरों को भी पढाएँ। आशा करता हूँ आपके ये ७-१० मिनट व्यर्थ नहीं जाएंगे। एक तरफ टेक्नोलॉजी इस युग मे वरदान साबित हो रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कर गलत कार्यों में लगे हुये हैं। इसी तरह आज टेलीविजन, समाचार पत्रों में प्रायः हैकिंग से संबन्धित खबरें देखने को मिलती रहती है जिसमें लोगों के बैंक एकाउंट, एटीएम कार्ड हैक तथा अन्य...